किस केंद्रीय मंत्रालय ने ‘डिजिटल भुगतान उत्सव’ लॉन्च किया?
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
2023 February
|
|
4/5 |
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में एक व्यापक अभियान योजना, ‘डिजिटल भुगतान उत्सव' का शुभारंभ किया। देश भर में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने और ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ और जी 20 प्रेसीडेंसी मनाने के लिए इस वर्ष डिजिटल भुगतान उत्सव की योजना बनाई गई है। नागरिकों को डिजिटल भुगतान समाधानों के बारे में जागरूक करने के लिए डिजिटल भुगतान संदेश यात्रा को भी हरी झंडी दिखाई गई। डिजिटल भुगतान में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बैंकों को डिजीधन पुरस्कार प्रदान किए गए।