'धौलपुर-करौली' किस भारतीय राज्य का हाल ही में स्वीकृत बाघ अभयारण्य है?
राजस्थान.
2023 August
|
|
4.5/5 |
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने धौलपुर-करौली में राजस्थान के पांचवें टाइगर रिजर्व को अंतिम मंजूरी दे दी है। यह देश का 53वां बाघ अभयारण्य है। मंत्रालय ने राजस्थान में कुंभलगढ़ को बाघ अभयारण्य घोषित करने को भी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी। राजस्थान में अन्य चार बाघ अभयारण्य हैं - रणथंभौर टाइगर रिजर्व, सरिस्का टाइगर रिजर्व, मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व और रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व।